Nainital News

पावलगढ़ रेंज में गुलदार का शव मिलने से विभाग में मचा हड़कंप

devbhoomi news

रामनगर – रामनगर वन प्रभाग के पावलगढ़ रेंज में गुलदार के शव मिलने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी टीम को लेकर मौके पर पहुंची। वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज में गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के होने से विभाग सकते में है।

बता दें कि पवलगढ़ गांव में ही ग्रामीणों के घर के पास गुलदार का शव बरामद हुआ है। वन कर्मियों की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से गांव की आबादी में गुलदार को देखा जा रहा था.

देखने वाली बात यह है कि जब आबादी की तरफ गुलदार को ग्रामीणों द्वारा देखा जा रहा था तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को क्यों नहीं दी और अगर दी थी तो वन विभाग ने क्या इसका संज्ञान नहीं लिया? मौके पर गुलदार का शव मिलना प्रश्न वाचक चिन्ह दर्शाता है? देखना अब यह है कि किन परिस्थितियों में गुलदार की मौत हुई। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें