Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh DhamiTrivendra Singh Rawat
उत्तराखंड : CM धामी की बड़ी घोषणा, 18 साल से कम उम्र वालों को यहां मिलेगी मुफ्त एंट्री


देहरादून। उत्तराखंड से एक और बड़ी खबर है। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। बीते दिन पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन की सौगात दी थी तो आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए 18 साल से कम उम्र वालों को बड़ा तोहफा दिया है।
आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सभी टाइगर रिजर्व रेंज में 18 साल से कम उम्र वालों को मुफ्त में प्रवेश करने की घोषणा की है। सीएम धामी ने ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जू में भी युवाओं को मुफ्त में एंट्री मिलेगी। आपको बता दें कि सीएम की इस घोषणा से देशभर से आने वाले युवाओं को टाइगर रिजर्व आने का बेहतर मौका मिलेगा।