Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरक को कांग्रेस नेता कुंजवाल का समर्थन, कहा- वो साफ दिल का आदमी, भावुक होकर बोल देते सच

Govind singh kunjwaal

हल्द्वानी- हरक सिंह रावत के बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल मच गई है. विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमला वर हो गई है। बता दें कि लेकिन हरक सिंह रावत ने उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और मंत्री विधायकों ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि भावुक होकर उन्होंने ये बाद बोल दी है और हरक साफ दिल के इंसान है। हरक सिंह रावत पर कांग्रेस हमला वर है तो वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने हरक का समर्थन किया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, और हरक सिंह रावत का बयान भावुक होकर उनके मुंह से निकला है क्योंकि वह हमेशा सच बोलते हैं। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हरक सिंह रावत साफ दिल के इंसान हैं। वो भावुक होकर बोल देते हैं हालांकि उन्होंने सच ही कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा उन्हें जो भी आदेश देगी वह उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत ने इतना जरूर कहा है कि उनका मन चुनाव लड़ने का नहीं है और भाजपा आलाकमान उन्हें जो भी आदेश देगा वह उसका पालन करेंगे।

गोविंद बोले- हरक सिंह रावत साफ दिल के इंसान

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हरक सिंह रावत की बात बिल्कुल सही है और सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि हरक सिंह रावत ने भाजपा में रहते हुए यह बात बोली है। हरक सिंह दिल के साफ़ इंसान है और इसलिए राजनीति में भी हर बात को वो खुलकर बोलते हैं। वो दिल में कुछ नहीं रखते लिहाजा उनके बयान को अन्यथा नहीं लेना चाहिये।

https://youtu.be/0eLjJd9wWkk

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें