Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiRahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड ब्रेकिंग : आप के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन


देहरादून। आज मंगलवार को एक बार फिर से उत्तराखंड भाजपा का कुनबा बढ़ गया है। जी हां बता दें कि आज आम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान दुष्यंत कुमार के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। जिन्होंने सभी आप नेताओं को फूलों की माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
आपको बता दें कि आज भाजपा में आम आदमी पार्टी के 29 पदाधिकारी समेत 75 आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। बीजेपी की नीतियों और कामों से प्रभावित होकर आप के पदाधाकारी और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं।