Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कांग्रेस ने खेला दांव, रुठों को मनाएगी और निष्कासितों को घर बुलाएगी

Indian National Congress

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 2022 में जीत हासिल करने के लिए पार्टियां कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। सभी नेता गांव-गांव और घर घर पहुंच कर दावे कर रहे हैं औऱ वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है, जिसमे अभी तक भाजपा मजबूत दिखाई दे रही है। कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने भाजपा का हाथ थाम लिया है और साथ ही कई कांग्रेस नेता आज भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।

वहीं अब कांग्रेस रुठों की वापसी और पार्टी से निष्कासित नेताओं को वापस घर बुलाने की तैयारी में है। कांग्रेस ने पार्टी की मजबूती के लिए दांव खेला है। जी हां बता दें कि मथुरा दत्त जोशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस जल्द निष्कासितों की वापसी करने वाली है। कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए दांव खेला है।

मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बता.या कि कांग्रेस द्वारा निष्कासितों की वापसी के लिए बनाई गई कमेटी को 50 से अधिक आवेदन मिले हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते करीब 100 से अधिक लोगों को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित किया था। वहीं बहुत जल्द कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी प्रक्रिया शुरु होने वाली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें