HighlightNational

IAS टीना डाबी की बहन ने पहले ही अटेम्प्ट में पास की UPSC की परीक्षा

2015 UPSC topper Tina Dabi

यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 761 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है। वहीं जागृति अवस्थी दूसरे और अंकिता जैन तीसरे स्थान पर रही हैं। वहीं आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने यूपीएएससी रिजल्ट में 15वीं रैंक हासिल की है। तो वहीं उत्तराखंड के वरुणा अग्रवाल समेत युवक युवतियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

रिया ने 15 वीं रैंक की हासिल 

आपको बता दें कि आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन ने भी इस परीक्षा में पहले ही अटेम्प्ट में सफलता हासिल की है। टीना डाबी की बहन का नाम रिया डाबी है जो की फैमिली के साथ नई दिल्ली के कालीबाड़ी मार्ग स्थित बीएसएनएल कालोनी में रहती हैं। रिया डाबी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणामों में 15 वीं रैंक हासिल की है।

लेडी श्रीराम कालेज से स्नातक की

बता दें कि रिया डाबी ने लेडी श्रीराम कालेज से स्नातक किया है। स्नातक करते ही सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। रिया डाबी कोचिंग की मदद ली। घर पर प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक पढ़ाई की। रिया का कहना है कि वो मोबाइल सिर्फ बातचीत के लिए ही यूज करती हैं। फोन का इस्तेमाल कम कर दिया था।

बहन टीना डाबी ने 2015 की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में पाया था पहला स्थान

बता दें कि टीना डाबी अभी राजस्थान में आईएएस हैं। टीना ने 2015 की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान पाया था। जयपुर की रहने वाली टीना की बहन रिया डाबी सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिताती थी हालांकि परीक्षा के वक्त उन्होंने मोबाइल से दूरी बना ली थीं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स फिलहाल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें