HighlightNainital News

हल्द्वानी : सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान, दी चेतावनी

devbhoomi newsहल्द्वानी के दमुआढुंगा क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर अब यहां के स्थानीय निवासी सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिन के अंदर सरकार मालिकाना हक देने के लिहाज से कोई ठोस निर्णय नहीं उठाती तो सरकार आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें.

क्षेत्रवासियों के मुताबिक साल 2014 में कांग्रेस सरकार ने दमुआढुंगा क्षेत्र को नगर निगम हल्द्वानी में भी शामिल कर दिया बावजूद इसके यहां निवास कर रहे लोगों को अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल सका है.

ग्रामीणों के मुताबिक यदि 15 दिन के भीतर दमवाढूंगा क्षेत्र में आने वाले 3 वार्ड के लोगों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो सरकार जन आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें