Bageshwar newsBig News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव बरामद

devbhoomi news

 

बागेश्वर। उत्तराखंड से लगातार नदी में डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कई लोगों की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जिनमे अधिकतर बच्चे और युवा शामिल हैं। वहीं बता दें कि एक बार फिर से ऐसा ही मामला बागेश्वर से सामने आया है. मामला जिले के कपकोट तहसील का है जहां हाईडिल के पास दो बच्चे सरयू नदी में बह गए। दोनों पानी में ओझल हो गए।मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ द्वारा सरयू में बच्चों की तलाश शुरू की गई। जानकारी मिली है कि तलाश में एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। जबकि दूसरा लापता है। उसकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना आज रविवार की साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।मौके पर भीड़ जमा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पुलिस द्वारा कई बार लोगों को चेताया गया है कि नदी के पास ना जाएं और ना ही नहाएं लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं और अपनी जिद्द के कारण अपनी जान गवा रहे हैं। आज भी ऐसा ही हुआ। परिवार की खुशियां छिन गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें