Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : गंगा किनारे कैंप कर्मी का शव बरामद, मिले हाथी के पैरों के निशान

devbhoomi news

ऋषिकेश : बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी स्थित गंगा किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। बता दें कि गंगा किनारे हाथी के पैरों के निशान मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि हाथी द्वारा युवक को मौत के घाट उतारा गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती थाने को सूचना मिली कि शिवपुरी गंगा किनारे पर एक युवक शव पड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल के आस पास निरीक्षण किया तो वहां हाथी के पैरो के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि हाथी ने युवक को पैरों तले रौंद कर मार दिया। बताया जा रहा है कि मृत युवक यहां एक कैंप में काम करता था।

पुलिस के बाद सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी के अनुसार मृतक की पहचान मयंक डोभाल पुत्र आशाराम डोभाल विकासनगर, देहरादून के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें