Udham Singh Nagar News

धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन के पति पूर्व मंडल अध्यक्ष और BJP के वरिष्ठ नेता हिमांशु सरकार का जन्मदिन

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में आज नगर पंचायत क्षेत्र के चेयरमैन सीमा सरकार के पति पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता समेत समाजसेवी हिमांशु सरकार का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर वार्ड वासी और सभी वार्ड मेंबरों द्वारा केक काटकर हिमांशु सरकार का जन्मदिन मनाया गया और बधाई दी गई।

इस मौके पर दिनेशपुर, नगर पंचायत क्षेत्र के चेयरमैन सीमा सरकार ने कहा कि उनके पति हिमांशु सरकार लंबे समय से क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। आगे भी उनसे जितना हो सकेगा वो जनता की सेवा करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। जन्मदिन के मौके पर लोग उनको जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचे और उन की लंबी उम्र की कामना की इसके लिए सभी का आभार।

वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु सरकार ने सभी वार्ड वासियों और उनको जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं हमेशा लोगों के हिम में और लोगों के लिए काम करता रहूंगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें