highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 27 सितंबर को भारत बंद, किसानों ने की महा बैठक

devbhoomi news

सितारगंज- किसानों ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए सोमवार यानी 27 सिंतबर को भारत बंद का ऐलान आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने 27 सितंबर को “भारत बंद” करने की लोगों से अपील की है। भारत बंद का आह्वान सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक किया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन के भी 26 सितंबर को 10 महीने हो जाएंगे।

इसी को लेकर भारत बंद की योजना बनाते उत्तराखंड के किसान भी दिखे। जी हां बता दें कि उत्तराखंड में विभिन्न किसान संगठनों के आवाहन पर 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। जिस को सफल बनाने के लिए सितारगंज कृषि मंडी में किसानों ने एकत्रित होकर किसान सभा का आयोजन किया जिसमें स्कूल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी और भी अन्य कई राजनीतिक दलों ने सभा में पहुंचकर 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन दिय संकल्प भी लिया।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बनाने के बाद पूरे देश के किसान तीन कृषि कानूनों को भारत सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए पिछले लगभग 9 महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं विभिन्न किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।जिस को सफल बनाने के लिए सितारगंज में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक दल और स्कूल एसोसिएशन व्यापार मंडल ने पहुंचकर अपना समर्थन किया।

Back to top button