Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

ब्रेकिंग : गणेश गोदियाल की सरकार पर आरोपों की बौछार, कहा- CM ने मंत्रियों को दी भ्रष्टाचार की खुली छूट

Indian National Congress

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक बार फिर से सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी है। गणेश गोदियाल ने सरकार और सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा आरोप लगाते हुए एक बार फिर से बड़ा बयान जारी किया है। गणेश गोदियाल ने सीधे सीएम पर हमला करते हुए कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी सिर्फ बातें कर रहें हैं, काम नहीं। सरकार पर वार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है। गोदियाल ने मुक्त विश्वविद्यालय में गलत तरीके से हुई भर्तियों को लेकर कार्यवाई न करने पर उठाया सवाल।

आगे सरकार पर हमला करते हुए गणेश गोदियाल ने सहकारिता विभाग में पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश के बाहर की ऐजेंसी को काम देने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कर्मकार बोर्ड में अनियमितता पर भी निशाना साधी और साथ ही कुम्भ में कोविड जांच को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा। गणेश गोदियाल ने बीजेपी को 2017 का चुनावी घोषणा पत्र याद दिलाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों को टैबलेट और मोबाइल देने को लेकर भी सवाल उठाया।

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि टैबलेट खरीद में भी घोटाले की तैयारी चल रही है। भारत सरकार की एक PSU को काम देने की तैयारी है। गणेश गोदियाल ने टेंडर न निकालने पर सवाल उठाया औऱ भारत सरकार के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण में बाहर से आए भाजपा नेता टेंडर ले रहें हैं। स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा है। इस मौके पर गणेश गोदियाल का बड़ा ऐलान किया और रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनियों को चेतावनी दी।

गणेश गोदियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को एक हफ्ते में अगर रोजगार नहीं मिला तो लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध होगा। गणेश गोदियाल ने राज्य में डेमोग्राफिक चेंज का हवाला देकर जारी एडवाइजरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाया। कहा कि सरकार सामाजिक विद्वेष फैला रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें