Haridwar NewsHighlight

रुड़की : शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

devbhoomi news

रुड़की : हरिद्वार जिले के रुड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने युवक पर दुष्कर्म के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है और कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से न्याय की मांग की है। बता दें कि पुलिस के पास पहुंचकर महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से कहा कि वह उसे बहला फुसलाकर अपने बहनोई के घर ले आया था। तभी से वह उसके साथ बहनोई के घर रह रही थी। अब प्रेमी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व गांव निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने रुड़की क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने बहनोई के घर ले आया था। उसने शादी करने का झांसा दिया था।

शादी का झांसा देकर वह दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। आरोप है कि दो दिन पूर्व युवक ने मारपीट कर उसे बहनोई के घर से बाहर निकाल दिया। वह अब इधर-उधर भटक रही है। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। महिला के प्रेमी को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें