ब्यूरो- चुनावी घड़ी में उत्तराखंड में भाजपा ने अपने दो जिलाध्यक्षों का बदलाव किया है। पार्टी के प्रेदश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर अमल करते हुए रुद्रप्रयाग में भाजपा ने संगठन की जिम्मेदारी विजय कपरवाण को सौंपी है। कपरवाण तत्काल प्रभाव से भाजपा के नए जिलाध्यक्ष होंगे। जबकि हरिद्वार में भाजपा ने जिलाध्यक्ष के पद पर डा. जयपाल सिंह को तैनात किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनो जिलाध्यक्ष पार्टी को कितना मजबूत कर पाते हैं।