HighlightNainital News

लालकुआं : रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति टीम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

devbhoomi news

लालकुआं : रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) उत्तर क्षेत्र की एक टीम निरीक्षण दौरे पर आज लालकुआँ रेलवे स्टेशन पहुँची, जहाँ टीम सदस्यों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी लेते हुए खाद्य स्टालों का निरीक्षण किया और विक्रेताओं के वैध लाइसेंस, दरों, खाद्य पदार्थों के बारे में विवरण लिया साथ ही विश्राम कक्ष, यात्रियों के बैठने की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय आदि की जानकारी ली।

वहीं लालकुआँ स्टेशन पर खामिया मिलने पर जल्द दुरूस्त करने के लिये यात्री सुविधा समिति के माध्यम से रेलवे बोर्ड मीटिंग में रखने की बात कही. वहीं टीम सदस्यों ने सामान्य प्रतीक्षा कक्ष में यात्रियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए यात्रियों के कल्याण के लिए समस्याओं को दूर करते हुए सुझावों पर अमल करने की बात कही। इस दौरान टीम सदस्यों ने स्टेशन पर एलिवेटर या लिफ्ट लगाने की सिफारिश की ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें