Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : दोस्त ने निभाई दोस्ती, लगा दी गंगा में छलांग, दोनों लापता

devbhoomi news

ऋषिकेश : उत्तराखंड में लगाकार नहाने के दौरान डूबने के कई मामले सामने आ रहे हैं। डूबने से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को नदी में ना जाने की अपील की जा रही है लेकिन लोग पुलिस की अपील को अनदेखा कर रहे हैं जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है।

ताजा मामला ऋषिकेश के शिवपुरी इलाके का है जहां संडे की शाम को देहरादून से घूमने आए दो दोस्त नहाते समय गंगा में बह गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरु किया लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बारिश के कारण नदी का बहाव काफी तेज है जिससे थोड़ी मुश्किल भी हो रही है लेकिन टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों रविवार को घूमने शिवपुरी गए थे। देहरादून निवासी आकाश रौतेला उम्र 25 वर्ष और मोहम्मद तैय्यर उम्र 35 वर्ष करीब 5 बजे दोस्त गंगा में नहाने के लिए गए। इस दौरान आकाश अचानक बहने लगा। उसे बचाने के लिए तैय्यर भी गंगा में छलांग लगा दी औऱ दोनों ही मिनटों में ओझल हो गए। देर रात तक पुलिस और एसडीआरएफ में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन दोनों युवकों का कहीं पता नहीं चला आज फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें