Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : घर में फांसी लगाकर की व्यक्ति ने आत्महत्या, 1 साल से था बेरोजगार

devbhoomi news

ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से एक बार फिर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। उत्तराखंड में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। गृह क्लेश, बेरोजगारी, मानसिक तनान के कारण कई लोगों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। ताजा मामला ऋषिकेश के श्यामपुर का है जहां एक व्यक्ति फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती रावत पत्नी सावन सिंह रावत निवासी जीवन जागृति स्कूल रुषा फार्म श्यामपुर ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति सावन सिंह रावत ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है और काफी समय हो गया है लेकिन वो दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर दरवाजे को खोला गया तो देखा कि उक्त कमरे में पंखे से एक शव लटका हुआ है। शव को पंखे से उतारते हुए फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई।

 पुलिस को जानकारी मिली कि शव सावन कुमार रावत पुत्र सुंदर सिंह रावत(45) निवासी जीवन जागृति स्कूल रुषा फार्म श्यामपुर, का है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सावन कुमार रावत पिछले 1 साल से बेरोजगार था। घर में क्लेश रहता था जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। मौके पर शव का पंचायत नामा मूर्तिव कर शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें