Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHaridwar NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में भाजपा को झटका, वरिष्ठ नेता ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ

Indian National Congress

लक्सर : 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। पुरोला से कांग्रेस विधायक ने बीते दिनों दिल्ली में भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवान ने भी भाजपा का हाथ थामा लेकिम अब भाजपा को बड़ा झटका लगा है वो भी लक्सर में। जी हां बता दें कि लक्सर के वरिष्ठ बीजेपी नेता( पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने आज बीजेपी का दामन छोड़ दिया है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

लक्सर विधानसभा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला महामंत्री मास्टर कुशल पाल बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि लक्सर में आयोजित कांग्रेस परिवर्तन यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है।

कांग्रेस परिवर्तन यात्रा की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन से पहले मास्टर कुशल पाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। दल बदलने का सिलसिला उत्तराखंड में जारी है। देखना ये होगा कि आखिर चुनाव से पहले और कौन कौन दल बदलता है और कौन किस पार्टी में शामिल होता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें