Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान, प्रशासन से शिकायत, देखिए तस्वीरें

arvind kejriwal

हल्द्वानी में बीते दिन रविवार को हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से तिरेंगे के अपमान की शिकायत की है, शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में बीते दिन रविवार को झाड़ू के साथ तिरेंगे के लिपटे होने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। कोई तिरंगे को झाडू के साथ लिपटाए है तो कोई गले में लटकाए है। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक़ यदि तिरेंगे का अपमान जांच में सही साबित हुआ तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जहां अरविंद केजरीवाल कल देश को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए दिखाई दिए।

लोगों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का खुलेआम अपमान हुआ, जहां तस्वीरों में तिरंगा लोगों के हाथ मे झाड़ू के साथ लिपटा नज़र आ रहा है जिसके बाद हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें