Big NewsBjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh Rawat

रुड़की पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति ओबीसी मोर्चा की बैठक में की शिरकत

Pushkar Singh Dhami

रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की दौरे पर हैं। सीएम अपने काफिले के साथ रुड़की पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। वहीं स्वागत सत्कार के बाद पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति ओबीसी मोर्चा की बैठक में की शिरकत की। बता दें कि कार्यक्रम में ओबिसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम भाजपा नेता रुड़की पहुंचे हैं।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

इस दौरान सीएम के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद नरेश बंसल, मंत्री धन सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं खबर है कि इस बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन हो सकता है। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रुड़की के भगवानपुर में जन आर्शीर्वाद यात्रा में शिरकत करेंगे। भाजपा चुनावी बिगुल फूंकेंगी। ये यात्रा प्रदेश भर में चलाई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें