Big NewsPithoragarh News

उत्तराखंड : 8 साल की बच्ची को घर से उठा ले गया गुलदार, शव यहां से बरामद

leopard

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार का आतंक जारी है। अब तक गुलदार कइयों को अपना निवासा बना चुका है। कई मासूमों को तो गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। किसी का धड़ मिला तो किसी का क्षत विक्षत शव। लोग दहशत में हैं। इस बीच फिर से गुलदार के आतंक की खबर पिथौरागढ़ से है जहां गुलदार ने एक 8 साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया।

 मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पिथौरागढ के पाटा बजेटी इलाके में गुलदार एक मासूम को उठा ले गया। गांव वाले रात भर बच्ची की तलाश करते रहे। तभी बालिका का शव को दो किमी. दूर झाड़ियों से बरामद किया। हमले के वक्त 8 साल की बच्ची मानसी घर के अंदर थी। गुलदार ने घात लगाकर उसपर हमला किया और उसे उठा ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मानसी के भाई ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रातभर आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश की। बच्ती का शव तीन-चार बजे के बीच दूर झाड़ियों से बरामद किया गया। गुलदार के आतंक से गांव वालों में दहशत हैं। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार और रेंजर भी पहुंचे और वन विभाग की टीम भी मौके पर हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें