Dehradun News

दोस्त से मिलने भोपाल से देहरादून पहुंचे युवक ने गटका संदिग्ध परिस्थितियों में जहर, मौत

देहरादून : देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में दोस्त से मिलने भोपाल से देहरादून पहुंचे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वसंत विहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जहर खाने के कारणों का पता कर रही है।

इंस्पेक्टर वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा मैदान, टीटी नगर, भोपाल मध्य प्रदेश निवासी विनीत सिरमैया शुक्रवार सुबह दोस्त से मिलने के लिए देहरादून के आशीर्वाद एन्क्लेव पहुंचा था। रात को खाना खाने के बाद वह बगल वाले कमरे में सो गया। आधी रात में विनीत ने अपने दोस्त से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इस पर विनीत को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में वसंत विहार पुलिस ने बताया कि विनीत ने बीटेक किया हुआ था। उसके स्वजन भी देहरादून पहुंच गए हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अपने स्तर से घटना के कारणों का पता कर रही है। खबर है कि उसने जहर गटका और उससे उसकी मौत हुई। पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें