HighlightNational

पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद प्रियंका मिश्रा को मिला वेब सीरीज का ऑफर, कही ये बात

constable priyanka mishra

आगरा : पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो बनाकर प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया पर छा गई थीं। तो वहीं, अब यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इंस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रियंका मिश्रा को एक वेब सीरीज का ऑफर मिला है। हालांकि, अभी उन्होंने इस ऑफर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि वो इस ऑफर पर सोच समझकर फैसला लेंगी।

यूपी पुलिस की पूर्व कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने कहा कि वो ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर डिप्रेशन में आ गई थी और इसलिए वीआरएस के लिए अप्लाई कर दिया था। जिसे पुलिस ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रियंका मिश्रा को अब मलाल हो रहा है। साथी पुलिसकर्मियों की मानें तो प्रियंका ने कहा कि अगर, उन्हें कोई समझाता तो वो इस्तीफा वापस ले लेतीं।

हालांकि, प्रियंका मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा था कि न मैंने रिश्वत ली। न किसी का खून किया। बस शौक के लिए वीडियो बनाया। उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने मुझे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि लोग मुझे अपराधी बता रहे थे। वर्दी पर सवाल खड़े कर रहे थे, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस्तीफा देना ही ठीक लगा।

प्रियंका मिश्रा को इस्तीफा रविवार (12 सितंबर) को एसएसपी ने मंजूर कर लिया था। अब प्रियंका मिश्रा को एक नोटिस दिया गया है। इसमें उनसे प्रशिक्षण में खर्च 1.52 लाख रुपए और अन्य देय के रूप से 28 हजार रुपए विभाग में जमा करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में आगरा के एसएसपी मुनिराज जी ने बताया,

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें