Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड में खुलेआम गुंडगर्दी, एक पर सब भारी, तमाशबीन बने राहगीर, VIDEO वायरल

devbhoomi news

रुड़की : उत्तराखंड में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। खुलेआम हाथ में डंडा और तमंचा लेकर युवक घूमते देखे जाते हैं और मारपीट करते पाए जाते हैं। ये नजारा पहले यूपी में देखने को मिलता था लेकिन अब उत्तराखंड में भी ये आम बात हो गई है।

लोग बने रहे तमाशबीन

ताजा मामला रुड़की का है। रुड़की की सड़कों पर पुलिस का पहरा नहीं शायद गुंडों का पहरा हैय़ पहले यह वीडियो देखिए और समझिए कि घण्टों सरे राह आधा दर्जन युवक एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटते रहे लेकिन राहगीर तमाशबीन बने रहे। किसी ने पुलिस को खबर नहीं दी बल्कि मजे लेकर निकल गए। युवक जान बचाने के लिए भागते रहे।

आपको बता दें कि बीते दिन से रुड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक एक युवक पर लाठी डंडो से हमला करते नज़र आ रहे हैं लाठी डंडो से पिट रहा युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ रहा है और सड़क पर जा रहे राहगीरों से अपनी जान बचाने के।लिए भीख मांग रहा है लेकिन कोई भी शख्स उसकी जान बचाने के लिए नहीं रुका। जिसके बाद किसी तरह वह हमलावरों से बच कर सड़क पर दौड़ लगाता नज़र आ रहा है। किसी राहगीर ने युवक की पिटाई और उस पर हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हमलावर कौन हैं और पिटने वाला कौन है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।हालांकि यह वीडियो पिरान कलियर के पास धनोरी रोड का बताया जा रहा है जिसकी जल्द ही पुलिस भी जांच कर सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें