National

चरवाहे किशोर को झाड़ियों में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, इलाका सील

HAND GRANADE

 

आगरा। जैतपुर के गांव में सोमवार को एक चरवाहे किशोर को झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जगह पर नाकाबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे निरोधक दस्ता इस बात की जांच कर रहा है कि ये जिंगा हैंड ग्रेनेड है या नहीं और ये कहां से आया।

जानकारी मिली है कि हैंड ग्रेनेड जंग लगा हुआ है और उसमें पिन मौजूद है। इस अवस्था में उसे जिंदा बम माना जाता है। हैंड ग्रेनेड कहां से आया है इस बात की जांच की जा रही है।हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है, जो हैंड ग्रेनेड की जांच कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक जिंदा हैंड ग्रेनेड को किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर बम को डिफ्यूज करवाया जाएगा। इसके बाद एक्सपर्ट से रिपोर्ट ली जाएगी कि बम कितना पुराना है। वहीं पुलिस ने चरवाहों को सचेत रहने की सलाह दी है। पशु चराने आने वाले ग्रामीणों को जानकारी दी कि कभी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। ग्रामीण हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से दहशत में हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें