Bageshwar newsHighlight

बागेश्वर : फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, सुसाइड नोट में लिखा इनका नाम

Suiside case in uttarakhand

बागेश्वर की रहने वाली एक विवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे से झूलती मिली। महिला ने मौत से पहले सुसाइड नोट छोडा है जिसके आधार पर पुलिस ने इसे साफ तौर पर आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या सुसाइड नोट महिला द्वारा लिखा गया है। बता दें कि सुसाइड नोट पर महिला ने अपने पति और सास पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी के साथ पुलिस ने विवाहिता के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 34 वर्षीय हिमानी हरड़िया बीते बुधवार को अपने ससुराल कठायतबाड़ा में फंदे पर लटककर जान दे दी थी। महिला मौत से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था जो पुलिस को मिला।

वहीं रविवार को मृतका की मां गंगा देवी निवासी कौसानी ने कोतवाली में पति बंटी हरड़िया और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शादी को 11 साल हो गए थे मृतका की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में आपसी कलह का जिक्र किया गया है। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का पति हल्द्वानी गया है, उसके आने का इंतजार है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें