National

केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल के 533 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

533 vacancy in ssb

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल के मेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड ने 533 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेसलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती की जानी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर रखी गई है।

शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। आयुसीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वेतनमान नियमानुसार रहेगा। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को 400 शुल्क चुकाना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व कर्मचारी और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं चुकाना होगा। अभी आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक कर सकते है।

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी के वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया को 13 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा और अंतिम तारीख 27 अक्टूबर होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें