Big NewsDehradun News

दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए युवक को हाथी ने पटक कर उतारा मौत के घाट

devbhoomi news

देहरादून में बीती शाम दुखद हादसा हुआ। बता दें कि रायपुर क्षेत्र स्थित मालदेवता के सिरौली में दोस्तो संग पिकनिक मनाने के गए तीन युवकों में से एक को हाथी ने जमीन पर पटक कर मार डाला। बता दें कि हाथी द्वारा पटकने के बाद युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान साबाज निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है।

मृतक के दोस्त हेमराज शर्मा ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वो अपने दो दोस्तों के साथ घूमने सिरौली आया था। अचानक छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। दो साथी एक तरफ भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाडि़यों में छिप गया। हाथी ने उसे झाडि़यों से निकाला और जमीन पर पटक दिया।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है। रेंजर पवन नेगी ने बताया कि युवक की मृत्यु हो गई है।ऐसे में अगर आप भी मालदेवता की तरफ घूमने जा रहे हैं तो आप सतर्क रहें। ऐसे रिस्क ना लें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें