HighlightPithoragarh News

रुद्रपुर : दोस्तों के साथ दारु पार्टी करने के बाद युवक की मौत

devbhoomi news

रुद्रपुर : पिथौरागढ़ से नौकरी के लिए आये युवक की रुद्रपुर में मौत हो गई। इस खबर से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों को क्या मालूम था कि नौकरी करने गए बेटे का शव घर आएगा। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोस्तों के साथ हुई शराब पार्टी के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर मौत किस कारण हुआ है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के ग्राम गोरखी निवासी अजय सिंह(26) पुत्र नारायण सिंह कुछ दिन पहले रुद्रपुर में नौकरी की तलाश में आया था। वह छतरपुर निवासी रिश्तेदार विजय सिंह के घर में रह रहा था। विजय के दोस्त दिनेशपुर, जयनगर निवासी योगेश सिंह ने नया मकान बनाया हुआ है। जिसकी पार्टी शनिवार रात थी। पार्टी में शामिल होने के लिए विजय के साथ अजय सिंह भी गया था। चर्चा है पार्टी में शराब ज्यादा पीने से अजय सिंह को बेचैनी होने लगी। इसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

सिडकुल चौकी के एसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें