Haridwar News

बाबा ने मांगी दक्षिणा, समझ बैठे फिरौती, हरिद्वार पुलिस में हड़कंप

devbhoomi news

हरिद्वार से बीते दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एक बाबा ने दिल्ली से आए युवकों के परिजन से दक्षिणा मांगी और उन्होंने इसे फिरौती समझकर पुलिस से इसकी शिकायत कर दी जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो खेल कुछ और ही निकला।

आपको बता दें कि दिल्ली से हरिद्वार आए युवक के अपरहण की सूचना से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात भर कई आश्रमों पर जाकर युवक की तलाश की तो युवक सुबह सही सलामत मिल गया और पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं इसके बाद पुलिस को सच्चाई पता लगी तो मामला कुछ और ही निकला।

दरअसल हरिद्वार पुलिस को दिल्ली कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक का हरिद्वार में एक बाबा द्वारा अपहरण किया गया है और उसे छोड़ने के एवज में फिरौती मांग रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रात भर युवक की तलाश की आखिरकार युवक साईं घाट पर एक बाबा के पास मिला। छानबीन में पता चला कि दिल्ली से आए युवक को शक था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है इसलिए वह हरिद्वार चला आया जहां उसकी मुलाकात एक बाबा से हुई।

युवक के हरिद्वार आने के तीसरे दिन बाबा ने युवक के परिजनों को फोन कर बताया कि उनका बेटा यहां है और बाबा का कहना था कि उसने 2 दिन से युवक को खाना खिलाया है इसलिए आते समय कुछ दक्षिणा भी लेते आना। पर इसे कुछ और समझ युवक के पिता ने दिल्ली से कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है और बाबा फिरौती मांग रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन में अपहरण और फिरौती की कहानी झूठी निकली है और युवक का परिवार दिल्ली से हरिद्वार की ओर रवाना हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें