Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

रुड़की : बवाल के बाद बदला शिलापट, इन भाजपा विधायकों का नाम भी किया अंकित

devbhoomi news

रुड़की: दो दिन पहले गणेशपुर पुल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के शिलापट को लेकर मेयर गोरव गोयल और विधायक प्रतिनिधि के बीच बहस हुई थी. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर बवाल काटा था। पुलिस पकड़कर मंच से बाहर ले गई थी। वहीं बवाल के मामले में मंगलवार को शिलापट बदल दिया गया। शिलापट पर अब झबरेड़ा विधायक के नाम के साथ खानपुर विधायक का नाम भी अंकित किया गया है।

रविवार को गणेशपुर पुल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया था। इस दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि एवं नामित पार्षद सतीश शर्मा ने हंगामा कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर के इशारे पर शिलापट से झबरेड़ा विधायक का नाम हटाकर महापौर का नाम लिखा गया है। इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ। यहां तक की उनकी भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान से भी नोकझोंक हुई। इस मामले में नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने अवर अभियंता का स्पष्टीकरण भी तलब किया था। सोमवार को नगर निगम की ओर से प्रतिमा के शिलापट को ही बदल दिया है। नगर विधायक प्रदीप बत्रा के अलावा महापौर गौरव गोयल, झबरेड़ा

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें