Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड VIDEO : प्रायश्चित के लिए हरीश रावत ने लगाया झाडू, जूते भी किए साफ, जानिए आखिर क्यों किया ऐसा

खटीमा : हरीश रावत ने पंज प्यारे शब्द के इस्तेमाल पर सियासी पारा चढ़ने के बाद हरीश रावत ने अपने बयान के माफी मांगी थी। हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमिटि के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू और 4 कार्यकारी अध्यक्षों को ‘पंज प्यारे’ कहकर संबोधित किया था, जिस पर शिरोमणि अकाली दल की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई थी और हरीश रावत के बयान का जमकर विरोध हुआ था जिसके बाद हरीश रावत ने प्रायश्चित के लिए गुरुद्वारे में झाडू मारने का ऐलान किया था। बता दें कि हरीश रावत आज सीएम धामी के गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां हरीश रावत ने अपना वादा पूरा किया। हरीश रावत ने गुरुद्वार में झाडू लगाया और साथ ही जूते भी साफ किए।

हरीश रावत मांग चुके हैं माफी

बीते दिनों पंजाब में पार्टी की घमासान को शांत कराने के इरादे से पहुंचे रावत ने कहा ने अपने बयान के बाद माफी मांगते हुए कहा था कि मैंने पंज प्यारे शब्द का इस्तेमाल सम्मानित व्यक्ति के लिए संदर्भ के तौर पर किया। लेकिन फिर भी अगर मेरे शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुईं हो तो मैं माफी मांगता हूं और शब्दों को वापस लेता हूं। प्रायश्चित के लिए मैं अपने उत्तराखंड में जाकर गुरुद्वारे में झाड़ू लगाऊंगा।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने लगाया झाडू, जूते किए साफ

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें