Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

मसूरी VIDEO : फिसली कैबिनेट मंत्री की जुबां, अपने ही सीएम पुष्कर धामी को कह डाला पूर्व CM

bjp mla ganesh joshi

देहरादून: मंत्रियों और नेताओं की जुबानें अक्सर फिसलती रहती हैं। पूर्व सीएम रावत और तीरथ सिंह रावत समेत कई मंत्री-विधायकों की कई  बार जुबां फिसली। लोगों ने इनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया और खिल्ली भी उड़ाई। इन पर मीम्म बने। वहीं अब भाजपा के एक और मंत्री अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल मसूरी हत्याकांड की बरसी के मौके पर आज मसूरी में कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया था जिसमे शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी समेत केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भी शिरकत की थी। इस दौरान अपने संबोधन में गणेश जोशी की जुबान फिसली है।

अपने ही सीएम को कह डाला पूर्व सीएम

मसूरी से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सामने बैठे सीएम पुष्कर सिंह धामी को ही पूर्व सीएम कह डाला। सामने बैठे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने उनको उनकी गलती बताई और कहा कि पूर्व नहीं वर्तमान सीएम। इस पर मंत्री ने कहा कि कि उन्होंने मुख्यमंत्री ही तो कहा..अपनी गलती मानने की बजाए मंत्री ने कहा कि कोई नहीं, आज नहीं 15-20 साल तो पूर्व हो ही जाएंगे। ना यहां से दिक्कत है ना वहां से। ये सुन सब ठहाके लगाने लगे। उनके इस बयान पर महिलाओं ने मंत्री की खिल्ली भी उड़ाई।

पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत की भी फिसल चुकी है जुबां

आपको बता दें कि जुबान फिसलने का सिलसिला उत्तराखंड में चला आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उसके बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर से अपने बयान से चर्चा में आ गए हैं। अब गणेश जोशी ने कह दिया। इसे लेकर लोग चटकारे ले रहे हैं।

गणेश जोशी ने मौजूदा वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कहते हुए संबोधित कर दिया, हालांकि जब गणेश जोशी को लगा कि उन्होंने बयान थोड़ा गलत दे दिया है, ऐसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चलो कोई बात नहीं 15 -20 साल बाद तो पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हो ही जाएंगे।

https://youtu.be/FoSyB9hQaAk

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें