Big NewsDehradun News

उत्तराखंड BJP से बड़ी खबर, मेयर समेत इन तीन नेताओं को जारी किया नोटिस

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें