Udham Singh Nagar News

नानकमत्ता में खुला आम आदमी पार्टी का कार्यालय, प्रदेश प्रभारी ने किया उद्घाटन

नानकमत्ता : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने नानकमत्ता पहुंचकर आम आदमी पार्टी के कार्यालय का फीता काटकर विधि विधान के साथ उद्घाटन किया। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के नानकमत्ता आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में किये गए कामो को आम आदमी पार्टी के कार्येकर्ताओ को बताया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी 2022 के चुनाव को लेकर जोश भरा।कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी 50 प्लस सीटे जीतकर विधानसभा जाएगी और आगामी 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनेगी।

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद उत्तराखंड की जनता को तीन सौ मिनट मुफ्त बिजली देने का आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है जो उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद सबसे पहले मुफ्त बिजली देने का काम होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें