Dehradun NewsHighlight

देेहरादून : ‘सॉरी में अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं’ लिखकर माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा ने लगाई फांसी

30 year Girl Hang

देहरादून : डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि 30 साल की विवाहित महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की छानबीन की तो मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला जिसमे लिखा था कि ‘सॉरी में अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं’। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मोर्चरी में रखवाया है। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है।

महिला का है 6 साल का बेटा

कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीति पंत (30 वर्ष) पत्नी अनमोल इलाहाबाद उत्तर प्रदेश निवासी हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कोर्स कर रही थी और उसका पति भी उसके साथ रहता था। घटना से पहले वो अपने घर की ओर रवाना हुआ था। सुबह जब प्रीति नहीं दिखी तो हास्टल में रहने वाले अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। देखा कि महिला का शव फंदे से लटका है। जानकारी मिली है कि महिला का 6 साल का बेटा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि विवाहिता के परिवार और ससुराल वालों को जानकारी दे दी गई। उन्होंने बताया कि विवाहिता हिमालयन हॉस्पिटल में माइक्रोबायोलॉजी पीजी सेकंड इयर की छात्रा है और उसका पति अनमोल मेहरे भी सैफई उत्तर प्रदेश में पीजी का कोर्स कर रहा है। प्रीति कल दिल्ली से फ्लाइट से जौलीग्रांट आई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय उसका पति साथ में नहीं था। उसके पति की प्रीति के साथ मोबाइल पर कल शाम और सुबह बात हुई थी। उसके बाद से प्रीति का फोन नहीं उठने पर उन्होंने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चल पाया। उन्होंने बताया कि उसके पति को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्वजनों के आने के बाद पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें