Haridwar NewsHighlight

फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा उत्तराखंड में ठोकेंगे ताल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

phoolan devi

रुड़की : लोक पार्टी के संयोजक और फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा उत्तराखंड में ताल ठोकने वाले हैं। जी हां बता कि शेर सिंह राणा अब उत्तराखंड में 2022 के चुनाव को लेकर सक्रिय हो चुके हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने मीडिया को दी है। शेर सिंह राणा ने कहा कि वो अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनलोक पार्टी से हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा के साथ साथ उत्तराखंड के कुमाऊँ में भी अपने प्रत्याशी उतारेंगे और पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे।

आज मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आर जे पी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने बताया कि उत्तराखंड में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है भाजपा सरकार की मनमानी के चलते उत्तराखंड की जनता को सही तरीके से जनसुविधए नही दे पा रही जो कि युवाओं के लिए बहुत पीड़ा दायक है। हालांकि शेर सिंह राणा ने कहा कि अगर उनके साथ कोई पार्टी गठबंधन करना चाहेगी तो वह उनसे भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बीते साल यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के साथ शेर सिंह राणा ने बैठक की थी। दोनों दलों के बीच स्थानीय मुद्दों के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया था। दोनों दल अपने संगठन तो अलग अलग चलाएंगे लेकिन जनांदोलन और चुनाव मिलकर लड़ेंगे, ये फैसला किया गया था। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने रुड़की के रहने वाले शेर सिंह राणा की राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से हाथ मिलाने का निर्णय लिया। शेर सिंह राणा ने इसकी पुष्टि थी। वहीं एक बार फिर से शेर सिंह राणा सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने हरिद्वार के साथ कुमाऊँ में भी अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही और पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का दावा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें