Harish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​

बयान को लेकर मंत्री धन सिंह रावत ट्रोल, हरीश रावत ने की भारत रत्न देने की मांग

Cooperative Minister Dhan Singh Rawat

देहरादून : अभी तक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे और वो अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए लेकिन इसमे अब एक नाम और जुट गया है। वो नाम है धन सिंह रावत।

आपको बता दें कि बीते दिन आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो की चर्चाओं में है। वायरल वीडियो में धन सिंह रावत कह रहे हैं कि एक ऐसा एप भी आ रहा है, जिसके माध्यम से कहीं भी बारिश को आगे-पीछे या कम-ज्यादा कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को सुझाव दे दिया कि वह भारत रत्न के लिए डॉक्टर धन सिंह रावत का नाम प्रस्तावित कर दें। उधर, डा रावत ने कहा कि वह अनौपचारिक बातचीत में एक संस्था के प्रस्तुतीकरण का जिक्र कर रहे थे। उनकी बात को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

हरीश रावत का हमला

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्री धन सिंह रावत जी का फेसबुक लाइव स्टेटमेंट देखने को मिला। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश कम होती है कुछ में ज्यादा होती है, कहीं आगे होती है, कहीं पीछे होती है। उत्तराखंड के कष्ट तो मिट ही जाएंगे, मगर धन सिंह जी जिस ऐप को भारत सरकार को दिखाने जा रहे हैं, उसके जरिये अब देश के भी बारिश के अनिश्चित रहने के कारण जो कष्ट/चुनौतियां आती हैं देश व किसानों के सामने अब उसका भी निदान निकल गया है, तो श्री धन सिंह रावत जी को श्री पुष्कर सिंह धामी जी को चाहिये कि उनका नाम भारत रत्न के लिये प्रस्तावित कर दें।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें