Dehradun NewsHighlight

रानीपोखरी पुल टूटने से लोगों को 2 बार कटवाने पड़ रहे टिकट, इतने रुपये बढ़ा किराया

Ranipokhri pul

देहरादून : बीते दो दिन पहले जाखन नदी पर बने रानीपोखरी वाला पुल धड़ाम हो गया। इस दौरान पुल के ऊपर से गुजर रहे कई वाहन भी नीचे गिए जिसमे वाहन सवार युवक घायल हुए। वहीं इस पुल को लेकर सियासत गर्मा गई है। पार्टियां सरकार पर हमलावर हो गई है। लेकिन बता दें कि इस पुल के टूटने से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगों की जेब पर भार भी बढ़ गया है।

आपको बता दें कि पुल टूटने से परिवहन निगम की बसों को वाया नेपाली फार्म देहरादून संचालित किया जा रहा है। जिससे लोगों को दो बार टिकट कटवाना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को देहरादून से ऋषिकेश पहुंचने के लिए पहले से 20 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। साथ ही समय भी ज्यादा लग रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को पुल टूटने के बाद रुट को डायवर्ट किया गया था। वहीं ऋषिकेश के लिए परिवहन निगम की ओर से अब नेपाली फार्म से वाया भानियावाला होते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। ऋषिकेश परिवहन निगम डिपो से प्रतिदिन निगम की 3 और 5 अनुबंधित बस का संचालन होता है। अनुबंधित बस 4 चक्कर और परिवहन निगम की बस 3 चक्कर लगा रही है। भानियावाला रूट पर अत्यधिक यातायात दबाव के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है जिससे समय भी ज्यादा लग रहा है। परिवहन निगम के पास ऋषिकेश डिपो से वाया नेपाली फार्म देहरादून तक सीधी बस सेवा संचालन की अनुमति नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें