Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : युवती का पीछा कर रहे थे कार सवार, लोगों ने की जमकर पिटाई, 3 घायल

रुड़की : उत्तराखंड में राहत चलते युवतियों से छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन एक ना एक केस ऐसे सुनने में आते हैं। ताजा मामला रुड़की का है जहां कार सवार कुछ युवक युवती का पीछा कर रहे थे जिनको बीएसएम चौक के पास कुछ व्यक्तियों ने पकड़कर जमकर पीट डाला और जमकर हंगामा हुआ। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी मिली है कि इसमे तीन युवक घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार सीज कर ली है। वहीं युवती की शिकायत पर कार सवार अज्ञात युवकों पर छेड़छाड़ व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का इकबालपुर क्षेत्र निवासी कुछ युवक काफी समय से पीछा कर रहे थे। शनिवार की रात को करीब 8:30 बजे युवती अपने परिवार के साथ कार से घर आ रही थी। इसी बीच इन युवकों ने कार से युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। युवती अपने घर पहुंची तो युवक घर के बाहर खड़े हो गए। कुछ देर बाद युवती फिर घर से किसी काम के लिए बाहर आई तो युवक फिर से पीछा करने लगे। इसी बीच युवती ने मोबाइल पर अपने दोस्त को पूरे मामले के बारे में बताया जिसके बाद उसके दोस्त मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि जब युवती के दोस्त ने युवकों से पीछा करने की वजह पूछी तो इनके बीच विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान और लोग मौके पर आ गए और छेड़छाड़ की बात जानकर सबने युवकों की पिटाई कर डाली।गंगनहर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार सवार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें