Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता, ATM बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

khatima bjp mla

लकसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब डेढ़ सफ्ताह की भागदौड़ के बाद एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है जो की पुलिस की बड़ी कामयाबी है।

आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में एटीएम बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसा उड़ा देने वाले गिरोह ने पुलिस की नाक दम कर रखा था। गिरोह द्वारा आये दिन लोगो के एटीएम कार्ड बदलकर पैसों की ठगी किये जाने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। गिरोह के सदस्यों द्वारा विगत 15 अगस्त को लकसर के ढाढेकी गांव निवासी महकसिंह का एटीएम बदलकर उसके बैंक खाते से एक लाख 7 हजार रुपये की राशि उड़ा दी थी. महक सिंह ठगी के मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस तभी से उक्त गिरोह को सर्च कर रहे थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पट आखिरकार करीब डेढ़ सफ्ताह में गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना सुमित कुमार निवासी चन्दपुर मजवता सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 15 हजार की नकदी भी बरामद कर ली है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें