Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

सीएम धामी ने किया ‘नन्दलाला’ गीत यू ट्यूब पर लॉन्च, अधिकारियों ने बिखेरा आवाज का जादू

khatima bjp mla

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रविवार को जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सचिवालय संघ के तत्वाधान में समीक्षा अधिकारी राकेश महर द्वारा लिखित और अभिनय किये गये भजन गीत ‘‘नन्दलाला‘‘ का यू ट्यूब चैनल पर लांच किया। बता दें कि इस गीत में समीक्षा अधिकारी राकेश महर एवम पर्यटन विभाग में अनुभाग अधिकारी वंदना असवाल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

आपको बता दें कि गीत में संगीत रूहान भारद्वाज द्वारा दिया गया है तथा निर्देशन मोहित सिलवाल ने किया है। गीत को नये परिधानो मे उत्तराखण्ड के पहनावे के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो कि ब्रजभूमि एवम् उत्तराखण्ड की संस्कृति को जोड़ने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाए देते हुए गीत संगीत व फिल्मांकन की सराहना करते हुए आगे भी अपनी संस्कृति एवम् धर्म तथा पर्यटन पर आधारित गीतों को बनाए जाने हेतु जोर दिया।इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, गीत के कलाकार के रूप मे किरन सिंह, रूहान भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें