Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड : जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

रुद्रपुर जिला बार एसोसिएशन उधमसिंहनगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जिला न्यायालय परिसर रुद्रपुर में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता नरेश रस्तोगी द्वारा किया गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी मंगलप्रसाद तिवारी व सहायक चुनाव अधिकारी शाहिद हुसैन, पुनीत कुमार, रेखा दास द्वारा जिला बार एसोसिएशन के सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दिवाकर पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार, कलेक्ट्रेट उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सचिव पद पर शिवकुंवर सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल कुमार चिलाना, उप सचिव पद पर सुख दर्शन सिंह, लेखा परीक्षक इंद्रजीत सिंह बिट्टा, पुस्तकालय अध्यक्ष रवि कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य माया शर्मा, प्रीतम लाल अरोरा, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रवेश शर्मा, संजय कुमार सिंह ने शपथ ली।

इस दौरान उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायमूर्ति माननीय एन एस धनिक, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, बार काउंसिल ऑफ इण्डिया के सदस्य डी के शर्मा, जनपद न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायाधीश एवं पूर्व जिला बार कार्यकारिणी, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित तमाम राजनेता एवं जनपद न्यायालय के समस्त अधिवक्तागण मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें