Haridwar NewsHighlight

बारिश का कहर : श्रद्धालुओं की कार सूखी नदी में बहकर हरकी पैड़ी पहुंची, वीडियो वायरल

devbhoomi news

हरिद्वार।  गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचे पानीपत के श्रद्धालुओं की कार सूखी नदी से बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गई। श्रद्धालुओं ने अपनी कार उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी में खड़ी की थी। दोपहर के समय हरिद्वार में मूसलधार बारिश हुई। जिससे सूखी नदी में पानी का सैलाब आ गया।उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी आम दिनों में सूखी रहती है। इसलिए आसपास के ट्रैवल्स कारोबारी और बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपनी गाड़ि‍यां सूखी नदी में खड़ी कर देते हैं।

शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार निवासी पुराना औद्योगिक क्षेत्र पानीपत हरियाणा से अपने परिवार के साथ बुधवार को गंगा दर्शन के लिए कार से हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार सूखी नदी में खड़ी की और पूरा परिवार होटल चला गया। तभी दोपहर के समय मूसलधार बारिश के दौरान जंगल से पानी का तेज बहाव आया और कार बह गई। पानी का बहाव तेज होने के चलते कार बहकर कुछ मिनट में ही हरकी पैड़ी पहुंच गई। हरकी पैड़ी पर जल का बहाव तेज है, पर गहराई ज्यादा नहीं है। इसलिए कार हरकी पैड़ी के ठीक सामने गंगा के बीचों-बीच टापू पर अटक गई।

सूचना पर सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, शहर कोतवाल अमरजीत सिंह, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी जल पुलिस के गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। कार काफी मशक्‍कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

https://youtu.be/sLp1FlJSi90

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें