Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में फिर कोरोना के मामलों में उछाल, नैनीताल में 13 केस, 22 हुए रिकवर

corona virus patients in uttarakhandदेहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में हल्का उछाल आया है। बता दें कि आज बुधवार को प्रदेशभर में कोरोना के 32 मामले सामने आए हैं, तो वहीं एक भी मौत नहीं हुई है जो की अच्छी खबर है। आपको बता दें कि आज 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे तो वहीं राज्य में अब राज्य में सिर्फ 320 एक्टिव केस रह गए हैं।

जिलेवार आंकड़ा

आपको बता दें कि आज बुधवार को अल्मोडा़ में 2, बागेश्वर में 0, चमोली में 2, चंपावत में 1, देहरादून में 3, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 13, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 2, रूद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में एक, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 3 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 342818 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7377 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्लैक फंगस को लेकर डिटेल

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक भी मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 01 मरीज स्वास्थ्य हुआ है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 334 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें