Dehradun NewsHighlight

नालियों के बाद अब सड़कों पर ट्रैफिक जाम, देहरादून वालों की परेशानी बढ़ी

 

देहरादून में भारी बारिश ने पूरे शहर को परेशान कर दिया है। हालात ये हैं कि नालियों के जाम होने के बाद अब सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। शहर की अधिकतर सड़कों पर या तो ट्रैफिक जाम हो गया है या फिर स्लो हो गया है।

शहर की प्रमुख सड़कों पर गाड़ियां ट्रैफिक में फंसी हुईं हैं। दरअसल कुछ देर के लिए बारिश रुकते ही सड़कों पर एकदम से ट्रैफिक आ गया। इसके चलते राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों का रेला आ गया। प्रिंस चौक, एस्ले हॉल, पंचायती मंदिर चौक, तहसील चौक, रिस्पना चौक, हरिद्वार बाईपास, कारगी चौक, जैसे इलाकों में या तो ट्रैफिक जाम के हालात हैं या फिर ट्रैफिक बेहद धीमा है।

भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव है लिहाजा ट्रैफिक बेहद स्लो मूव कर रहा है। नगर निगम की टीम शहर के अंदरूनी इलाकों में कुछ इलाकों में जरूर दिखी है लेकिन बाहरी इलाकों में नगर निगम नदारद है। वहीं ट्रैफिक पुलिस के लिए भी ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जिन इलाकों में ट्रैफिक स्लो या जाम है

प्रिंस चौक

निरंजन पुर मंडी

पटेल नगर

तहसील चौक

रिस्पना चौक

हरिद्वार बाईपास

राजपुर रोड

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें