Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में 1 से 5वीं तक के स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

arvind pandey

देहरादून : उत्तराखंड में कक्षा एक से 5वीं तक के स्कूल खोलने की निजी स्कूलों द्वारा लगातार मांग की जा रही है।लेकिन कोरोना के संक्रमण को लेकर सरकार गंभीर है और 1 से 5वीं तक की कक्षाएं शुरु करने को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अभी छोटे बच्चों के लिए स्कूलों को खोला नहीं जाएगा। सरकार अभी पहली से पांचवी क्लास को खोलने की कोई अनुमति नहीं देने जा रही है।

बता दें कि विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर का अलर्ट जारी किया है जो कि सितंबर या अक्टूबर में दस्तक दे सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक है। वहीं इस अलर्ट के बीच उत्तराखंड सरकार 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैष

आपको बता दें कि प्राइवेट स्कूल से जुड़े कई प्रबंधकों की मांग है कि तमाम कक्षाओं को खोल दिया जाए लेकिन सरकार अभी इसके पक्ष में नजर नहीं आ रही है। निजी स्कूलों ने शिक्षा मंत्री को ऑनलाइन पढ़ाई के नुकसान गिनाए। लेकिन कोरोना के कहर को देखते हुए शिक्षा मंत्री गंभीर हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस मामले पर कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभी स्कूल खोले जाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। साथ ही कहा कि भारत सरकार से जारी गाइडलाइन के बाद ही राज्य का शिक्षा विभाग स्कूल खोले जाने को लेकर कोई आदेश जारी कर सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अभी तक पहली से पांचवी कक्षा की स्कूलों को खोले जाने का कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है जिससे राज्य के पहली से 5वी तक के बच्चों के लिए स्कूल अभी नहीं खुल सकेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें