Big NewsDehradun NewsHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​

बड़ी खबर : सदन में विपक्ष ने उठाया पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे का मुद्दा, कैबिनेट मंत्री ने दिया ये जवाब

KARAN MAHRA CONGRESS

देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष समेत सरकार के ही विधायकों ने अपने सवालों से सरकार को घेरा। वहीं गलत आंकड़े पेश करने का भी सरकार पर आरोप लगाया जिस पर जवाब देते हुए ससंदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने इसे टाइपिंग में हुई मिस्टेक बताया। वहीं बता दें कि तीसरे दिन सदन में विपक्ष ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला भी उठाया।

विपक्ष ने नियम 58 के तहत ग्रेड पे का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने पुलिस कर्मचारियों को उनकी मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री से की मांग की। वहीं विपक्ष के सवाल का सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध ने जवाब दिया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे विसंगति का आदेश पूर्व सरकार ने लागू किया था।

सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार के समक्ष मामला संज्ञान में आने के बाद कैबिनेट ने उप समति का गठन किया गया है। पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर सरकार विचार कर रही है। लेकिन विपक्ष ने पुलिस कर्मचारियों की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सबको शांक कराया।

सीएम ने दिया बयान

वहीं पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि कैबिनेट की उप समिति ने बहुत कुछ काम पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर काम कर लिया है। जल्द पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार पुलिस कर्मचारियों की भावनाओं को समझती है। उत्तराखंड राज्य के हित में जो भी निर्णय होगा उसे सरकार लेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें