Big NewsUttarkashi

उत्तरकाशी : महिला जेई को गेस्ट हाऊस बुलाकर डीडीओ ने की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

rape

उत्तरकाशी से बड़ी खबर है। बता दें कि पुरोला में एक महिला जेई ने डीडीओ पर उसको गेस्ट हाऊस में बुलाकार अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने महिला जेई की शिकायत पर डीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस खबर से विभाग समेत इलाके में तनाव की स्थिति है। वहां के लोग आरोपी डीडीओ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं।

पुरोला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरोला क्षेत्र की एक महिला जेई मनरेगा में काम करती है जिसने डीडीओ के खिलाफ तहरीर सौंपी है। तहरीर के अनुसार 23 अगस्त को उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार पुरोला पहुंचे। जहां देर शाम महिला जेई को बुलाते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर का मामला है। डीडीओ ने महिला जेई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलने को बुलाया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जेई सुबह 9 बजे गेस्ट हाउस पहुंची जहां डीडीओ मौजूद थे।

महिला ने आरोप लगाया कि डीडीओ ने उसका जबरन हाथ पकड़ते हुए यौन सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। महिला जेई ने विरोध किया तो डीडीओ ने जबरन उसको पकड़ना की कोशिश की लेकिन किसी तरह उसने अपने आपको डीडीओ के चुंगल से बचाया और भाग निकली, जिसके बाद महिला जेई ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला जेई ने पुरोला थाना पहुंचकर आरोपी डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुरोला थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी है।डीडीओ के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।rape

Back to top button