Haridwar NewsHighlight

डाकखाने मेें घोटाला : ग्रामीणों की लाखों की जमापूंजी डकार कर पोस्टमास्टर फरार

devbhoomi news

रुड़की से सटे ढंडेरा में डाकखाने की शाखा के पोस्टमास्टर ने ग्रामीणों द्वारा डाकखाने में जमा लाखों रुपये की रकम हड़प ली और फरार हो गया जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बैंकों से अधिक विश्वसनीय डाक घरों को माना जाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अधिकतर अपनी जमापूंजी डाकघर में ही खाता खोलकर जमा करना करते हैं लेकिन अब डाकखाने में भी रकम हड़पने के मामले सामने आने लगे हैं जिससे लोगों का इससे विश्वास उठता जा रहा है। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्यों कि ढंडेरा गाँव के दर्जनों लोगो ने आरोप लगाया कि उनकी मेहनत की कमाई पोस्ट मास्टर डकार गया।

पोस्ट ऑफिस से पूरी जानकारी लेने पर पता चला कि पोस्टमास्टर दर्जनों ग्रामीणों की लांखों की जमा पूंजी को लेकर फरार हो गया है। लोगों ने अपनी पासबुक दिखा कर बताया कि उनके कितनें रुपये डाकखाने के पोस्टमास्टर ने डकार लिए. लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि किसी ने रुपये घर बनाने के लिए जमा किये थे तो किसी ने अपनी बहन बेटियों की शादी के लिए रकम इकट्ठा की थी लेकिन डाकघर का पोस्टमास्टर पैसे लेकर रफू चक्कर हो गया।

मेन ब्रांच के पोस्टमास्टर ने भी माना कि ग्रामीणों के साथ बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया औऱ जांच करने की बात कही। लोगों के मन में बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनको मेहनत की कमाई कैसे और कब वापस मिलेगी और पोस्टमास्टर कहां फरार है। अपने आपमे बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर किस पर विश्वास किया जाए?

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें